सनी पाजी को धर्मेंद्र ने दिया ऐसा सरप्राइज,नम हो गईं उनकी आंखें

नई दिल्ली,देओल परिवार के सदस्य एक-दूसरे के कितने करीब हैं, इसका अंदाजा उनकी तस्वीरों और फैमिली पार्टी में नजर आता है। एक बार फिर इस फैमिली में आपस में प्यार का नजारा देखने को मिला। धर्मेंद्र ने बेटे सनी देओल को उनके सेट पर मुलाकात के जरिए सरप्राइज देने का मन बनाया। धर्मेंद्र पिछले दिनों किसी काम से दिल्ली में मौजूद थे। जब उन्हें बता चला कि सनी और उनके पोते करण देओल अपनी डेब्यू फिल्म पल-पल दिल के पास के लिए एनसीआर में शूट कर रहे हैं, तो वे उनसे मिलने पहुंचे। धर्मेंद्र सनी और करण को बिना बताए उनके सेट पर जाना चाहते थे। वह नहीं चाहते थे कि इससे शूटिंग का काम प्रभावि‍त हो। वह सेट पर अपने पोते को शूट करते देखना चाहते थे। लेकिन जैसे ही धर्मेंद्र सनी की इस फिल्म के सेट पर पहुंचे तो शूटिंग क्रू के बीच हलचल पैदा हुई और सनी ने इसे समझ लिया। धर्मेंद्र के इस सरप्राइज को देखते ही सनी की आंखें नम हो गईं और वह कुछ बोल नहीं पाए। धर्मेंद्र के लिए भी अपने पोते को शूट करते देखना एक इमोशनल पल था। सनी देओल ने इंस्टा पर धर्मेंद्र संग उनके इस सरप्राइज विजिट की तस्वीर भी पोस्ट की है। बता दें कि दिल्ली एनसीआर में करण देओल की इस डेब्यू फिल्म में एक कार रेसिंग के सीक्वेंस शूट हो रहे हैं। धर्मेंद्र की साल 1973 में आई फिल्म ब्लैकमेल के एक हिट गाने को इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *