पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज HW बुश अस्पताल में भर्ती

वाशिंगटन, अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला बारबरा बुश की मौत के कुछ दिनों बाद ही उनके पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू बुश भी बीमार चल रहे हैं। बुश का रक्त संक्रमण संबंधी बीमारी की वजह से इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति बुश को उनके खून में फैले संक्रमण की समस्या के बाद सोमवार की सुबह ह्यूस्टन मेथडिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वह लगातार उपचार ले रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। गौरतलब है कि बीते दिनों बारबरा बुश का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। बारबरा बुश इकलौती ऐसी अमेरिकी महिला थीं, जिन्होंने अपने जीवन में अपने पति और बेटे दोनों को अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में देखा। बारबरा बुश अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू बुश की पत्नी और 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की मां थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *