मुंबई , वैश्विक मनी मार्केट में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी दर्ज की गई । जिसके चलते कारोबार की समाप्ति पर रुपया 17 पैसे की तेजी के साथ 65.00 के स्तर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपये की शुरुआत भी तेजी के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 09 पैसे की तेजी के साथ 65.08 के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 65.17 के स्तर पर बंद हुआ था।