अब 65 साल की उम्र में रिटायर होंगे डॉक्टर्स

जयपुर,सरकार ने डॉक्टर्स की रिटायरमेंट उम्र 62 साल से बढाकर 65 साल करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री राजे ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। वित्त विभाग ने एसीएस डीबी गुप्ता ने बताया कि अभी इसके लिए राजस्थान सर्विस रूल्स में संशोधन करना होगा। यह कैबिनेट और राज्यपाल की अनुमति के बाद लागू होगा जिन डॉक्टर्स की उम्र 62 साल से बढाकर 65 साल की जाएगी, उन्हें 62 साल बाद किसी एडमिनिस्ट्रेटिव पोस्ट पर नहीं लगाया जाएगा केन्द्र ने आयु सीमा डेढ साल पहले ही बढा दी जबकि प्रदेश में तीसरी बार प्रस्ताव भेजे जाने के बाद यह फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *