लखनऊ,राज्य सरकार ने चार मंडलायुक्त 16 जिलाधिकारियों समेत 37 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस तबादले में मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर के जिलाधिकारी राजीव रौतेला समेत कई प्रमुख सचिव शामिल हैं।नियुक्ति विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रतीक्षारत आईएएस राजीव कपूर को यूपी पिकप का अध्यक्ष तैनात किया गया है। इसी तरह अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग तथा एनआरआई विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक सिन्हा को अपर मुख्य सचिव वाणिज्य कर एवं मनोरंजन कर बनाया गया है। ऐसे ही अवस्थापना औद्योगिक विकास आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव संस्थागत वित्त एवं अध्यक्ष ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्ध नगर डा. अनूप चंद पाण्डेय को अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग तथा एनआरआई विभाग का अतिरिक्त प्रभार देने का निर्णय लिया गया है।
अपर मुख्य सचिव श्रम एवं सेवायोजना तथा वाणिज्य कर व मनोरंजन कर विभाग राजेन्द्र कुमार तिवारी के पास से वाणिज्य कर एवं मनोरंजन विभाग हटा लिया गया है। इसी तरह मंडलायुक्त वाराणसी नितिन रमेश गोकर्ण को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव रेशम, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग मुकुल सिंघल को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग का अपर मुख्य सचिव, नोएडा के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी आलोक टंडन को स्थानिक आयुक्त यूपी नई दिल्ली तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्ध नगर का पदभार सौंपा गया है। सहारनपुर के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल को मंडलायुक्त वाराणसी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्र प्रकाश त्रिपाठी को मंडलायुक्त सहारनपुर, मंडलायुक्त आजमगढ़ के रविन्द्र नायक को आयुक्त एवं निदेशक उद्योग कानपुर, एमडी यूपीएसआईडीसी रणवीर प्रसाद से आयुक्त एवं निदेशक उद्योग कानपुर का प्रभार ले लिया गया है, जबकि मंडलायुक्त देवी पाटन मंडल गोंडा एसबीएस रंगाराव को मंडलायुक्त आजमगढ़, जिलाधिकारी गोरखपुर राजीव रौतेला को मंडलायुक्त देवी पाटन मंडल, कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के. विजयेंद्र पाण्डियन को जिलाधिकारी गोरखपुर, प्रबंध निदेशक केस्को कानपुर सौम्या अग्रवाल को कानपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी तरह जिलाधिकारी आजमगढ़ चंद्रभूषण सिंह को जिलाधिकारी अलीगढ़, जिलाधिकारी चित्रकूट शिवाकान्त द्विवेदी को जिलाधिकारी आजमगढ़, जिलाधिकारी भदोही विशाख जी को जिलाधिकारी चित्रकूट, प्रशिक्षण एवं सेवा योजना लखनऊ निदेशक राजेन्द्र प्रसाद को जिलाधिकारी भदोही होंगे। कौशल विकास मिशन लखनऊ के निदेशक प्रांजल यादव को वर्तमान पद के साथ निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जिलाधिकारी हापुड़ कृष्ण करुणोश को जिलाधिकारी बलरामपुर, जिलाधिकारी सोनभद्र प्रमोद कुमार उपाध्याय को जिलाधिकारी हापुड़, जिलाधिकारी चंदौली हेमंत कुमार को जिलाधिकारी अमरोहा, जिलाधिकारी अमरोहा नवनीत सिंह चहल को जिलाधिकारी चंदौली, जिलाधिकारी बलरामपुर राकेश कुमार मिश्र को विशेष सचिव एवं अपर आयुक्त चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग तथा निदेशक गन्ना संस्थान यूपी लखनऊ बनाया गया है।
जिलाधिकारी हाथरस अमित कुमार सिंह को जिलाधिकारी सोनभद्र, अपर निदेशक उद्योग कानपुर नगर डाक्टर रमाशंकर मौर्य को जिलाधिकारी हाथरस, जिलाधिकारी बलिया सुरेन्द्र विक्रम को विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसांधन विभाग, अपर प्रबंध निदेशक राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ भवानी सिंह खगरौत को जिलाधिकारी बलिया, जिलाधिकारी सीतापुर डा.सारिका मोहन को विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, जिलाधिकारी पीलीभीत श्रीमती शीतल वर्मा को जिलाधिकारी सीतापुर, आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के विशेष सचिव डा. अखिलेश कुमार मिश्रा को जिलाधिकारी पीलीभीत, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद लखनऊ के निदेशक धीरज कुमार को विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग, यूपी प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ के अपर निदेशक डा. रमाकांत पाण्डेय को निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद लखनऊ के पद पर भेजा गया है। जिलाधिकारी बरेली राघवेंद्र विक्रम सिंह को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा का विशेष सचिव, जिलाधिकारी महराजगंज वीरेन्द्र कुमार सिंह को जिलाधिकारी बरेली, यमुना एक्सप्रेस वे, औद्योगिक विकास प्राधिकरण गौतमबुद्ध नगर के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमर नाथ उपाध्याय को जिलाधिकारी महराजगंज, बनाया गया है।
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार मंडलायुक्त, 16 डीएम बदले