न्यूयॉर्क, बचपन में होने वाली हिंसा से आने से मानसिक विकृतियां पैदा हो सकती हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। नतीजों के अनुसार बचपन में किसी सदमे से गुजरने या सामाजिक-आर्थिक स्थिति बिगड़ने की वजह से व्यक्ति अवसाद या व्याकुलता का शिकार हो सकता है। मनोविकार के प्रचलन पर पूर्व में हुई हिंसक घटनाओं और सामाजिक-आर्थिक स्थिति के प्रभाव को समझने के लिए शोधकर्ताओं ने 180 छात्रों और उनके देख-रेख करने वालों पर शोध किया। अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अंदरूनी विकारों जैसे अवसाद, व्याकुलता और किसी प्रकार का सदमा या और बाहरी विकार जैसे ध्यानाभाव एवं अतिसक्रियता, आचरण विकार और बड़ों के साथ उद्दंड व्यवहार का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि करीब 22 प्रतिशत युवाओं में मनोविकार देखा गया। इनमें अवसाद (9.5 प्रतिशत) और ध्यानाभाव एवं अतिसक्रियता विकार (9 प्रतिशत) बहुत आम थे। यह अध्ययन ब्राजीलियन जर्नल ऑफ साइकाइट्री में प्रकाशित हुआ है।
अवसादग्रस्त कर सकती है बचपन की हिंसा