छतरपुर, मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड़ के छतरपुर जिले में, एक कैदी ने पुलिस को चकमा देकर पहले तो अपनी हथकड़ी खोल ली और बाद मे पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद वरिष्ठ अधिकारीयो ने मामले की जाँच शुरु कर दी है । वहीं पुलिस की इस लापरवाही से पूरे विभाग की किरकिरी हो रही है। एसपी विनीत खन्ना ने कार्रवाई करते हुए पांच पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक दिलीप उर्फ दूली यादव जो कि हत्या के मामले में सजा काट रहा था उसे 17 फरवरी को बीमारी के चलते जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया गया था । जहां रविवार रात करीब दो से चार बजे की बीच कैदी वार्ड से चार पुलिस कर्मी को चकमा देकर फरार हो गया है। सूत्रो की माने तो कैदी की डूयटी में लगे पुलिसकर्मी शराब पीकर नशे मे धुत थे और इसी का फायदा कैदी दिलीप यादव ने उठाया जिसने कि नशे मे धुत्त पुलिसकर्मी की जेब से चाबी निकाल कर पहले अपनी हथकड़ी खोली औऱ फिर बाद मे पुलिस की बाईक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद फरार आरोपी की कुंडली खंगालकर उसने संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
अस्पताल में भर्ती कैदी ने हथकड़ी खोली और पुलिस कर्मी की बाईक लेकर फरार,हंगामा पांच सस्पेंड