सेबी ने पीएनबी और गीतांजलि के कारोबार की जांच शुरु की

नई दिल्ली,भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 11,400 करोड़ रुपए के घोटाले के सिलसिले में बैंक ओर गीतांजलि जेम्स के शेयरों की खरीद-फरोख्त और शेयरों की कीमत की दृष्टि से संवेदनशील सूचनाओं की सार्वजनिक घोषणा की नजरिए से जांच शुरू कर दी है।
सेबी के अधिकारी ने बताया कि नियामक बाजार में व्यवहार और ईमानदारी को सबसे अधिक महत्व देता है। प्रतिभूति कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को अंजाम भुगतना होगा। सेबी अधिकारी के मुताबिक सेबी और शेयर बाजारों ने मोदी (चौकसी सहित) से संबंधित सभी इकाइयों के शेयर बाजार में खरीद फरोख्त के ब्योरे का विश्लेषण शुरू कर दिया है। नियामक और एक्सचेंज चौकसी और उनकी सूचीबद्ध इकाई गीतांजलि जेम्स के खुलासा नियमों के उल्लंघन की भी जांच कर रहे हैं।
गौरतलब है कि जुलाई, 2013 में नेशनल स्टाक एक्सचेंज ने सेबी के साथ विचार के बाद गीतांजलि जेम्स के प्रमुख और मुख्य प्रवर्तक मेहुल चौकसी और अन्य पर प्रतिभूति बाजार के कानूनों के उल्लंघन के मामले में खरीद फरोख्त करने की रोक लगाई थी। मालूम हो कि इस घोटाले के सूत्रधार नीरव मोदी अभी फरार हैं। पीएनवी और गीतांजलि जेम्स के शेयर में शुक्रवार को भी 20 प्रतिशत की गिरावट आई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *