डिंडौरी में रिश्वत लेते रीडर गिरफ्तार

डिंडौरी, डायवर्सन से जुड़े मामले में 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगने वाले रीडर को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। डिंडौरी जिले में लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि एसडीएम ऑफिस में पदस्थ रीडर दिलीप चौकसे के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत की तस्दीक होने के बाद जबलपुर लोकायुक्त एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया था। इस टीम ने सोमवार सुबह रीडर को तीन हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा।
रीडर चौकसे के पास डायवर्सन से जुड़ा एक मामला लंबित था। इसी को निपटाने के लिए वह 15 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। रिश्वत की पहली किस्त के रूप में तीन हजार रुपए लेते ही लोकायुक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल रीडर को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *