मांडलगढ़ VS में BJP की हार अलवर और अजमेर LS भी कांग्रेस जीतने के करीब

जयपुर,राजस्थान के लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के रुझान सामने आ रहे हैं। उसमें कांग्रेस को बड़ी सफलता मिलती हुई दिख रही है। शुरूआती रुझान में अजमेर और अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अलवर से कांग्रेस प्रत्याशी 29665 मतों से आगे चल रहा है वही अजमेर में 19856 वोटों से कांग्रेस आगे है।मांडव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधानसभा की प्रत्याशी कुछ ही मतों से आगे चल रहे हैं। यहां पर भी कांटे की टक्कर है।

जयपुर,राजस्थान की मामंडलगढ़ विधानसभा सीट कांग्रेस ने जीत ली है, जबकि अजमेर और अलवर में वह अपनी जीत के एलान का इन्तजार कर रही है. दो लोकसभा और एक विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटिंग की गिनती गुरुवार सबेरे शुरू हुई,अजमेर और अलवर लोकसभा सीट के लिए मतों की गणना का काम अजमेर और अलवर में जबकि मांडलगढ़ विधानसभा सीट के मतों की गणना भीलवाड़ा में की गई. यह उपचुनाव भाजपा सांसद प्रो सांवर लाल जाट (अजमेर), सांसद चांद नाथ योगी (अलवर) और विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के कारण हुआ था। 29 जनवरी को हुए मतदान में तीनों क्षेत्रों के मतदाताओं ने वोट देकर बयालीस उम्मीदवारों के भाग्य का निर्णय ईवीएम मशीनों में बंद किया था।
अलवर लोकसभा सीट पर भाजपा के जवंसत सिंह यादव, कांग्रेस के डॉ। करण सिंह यादव, अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के रधु शर्मा और भाजपा के राम स्वरूप लाम्बा के बीच जबकि मांडलगढ़ में भाजपा के शक्ति सिंह हाडा का कांग्रेस के विवेक धाकड के बीच कडा मुकाबला था,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *