अहमदाबाद,शहर की माधुपुरा मर्कन्टाइल कॉ-ऑपरेटिव बैंक से रु. 10 करोड़ की लोन लेने के बाद उसका भुगतान किए बगैर फरार रमेश सेठ नामक शख्स को अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के शाहीबाग क्षेत्र स्थित माधुपुरा मर्कन्टाइल कॉ-ऑपरेटिव बैंक से मुंबई की जीके बिल्डर्स नामक भागीदार फर्म और मुख्य सूत्रधार रमेश समर्थमल सेठ तथा उसके माता-पिता समेत अन्य आरोपियों ने गैरकानूनी तौर पर रु. 10 करोड़ की लोन ली थी. संबंधित समय बैंक के चेयरमेन और सीएमडी देवेन्द्र भगवानजी पंड्या की मदद से लोन लेने के बाद इसकी भरपाई नहीं की गई. वर्ष 2005 के इस मामले में फरार मुख्य आरोपी रमेश समर्थमल को डीजीपी सीआईडी क्राइम के मार्गदर्शन में एक टीम बनाकर मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया. जीके बिल्डर्स के भागीदारों ने लोगों की डिपोजिट की रकम लोन स्वरूप प्राप्त करने के लिए एक साजिश के तहत रु. 14,18,11,919 बैंक से प्राप्त किए, परंतु उसका भुगतान नहीं किया. बैंक के शेयर होल्डर्स, डिपोजिटर्स के साथ आपराधिक विश्वासघात करने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था.
बैंक से 10 करोड़ लेने के बाद फरार शख्स 12 साल बाद गिरफ्तार