रायपुर,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ लाखों लोगों को योग कराने की योजना है। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उन्हें आमंत्रित किया है।
गत वर्ष प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ आना तय हो गया था, लेकिन उप्र में भाजपा की सरकार बनने के कारण अचानक उनका कार्यक्रम बदल गया और वे उप्र के कार्यक्रम में चले गये थे। इस बार चूंकि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव भी होने हैं, ऐसे में तय माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री यहां के कार्यक्रम में ही शामिल होंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देन माना जाता है। उनकी वजह से ही विश्व में 21 जून 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पिछले साल जब इसका तीसरा आयोजन किया जाना था, तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ आना तय हो गया था। इसको लेकर सारी तैयारी भी हो गई थी, लेकिन ऐन मौके पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बनाये गये योगी आदित्यनाथ के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री ने अपना कार्यक्रम बदलकर उत्तरप्रदेश में किया।
योग दिवस पर रायपुर आएंगे मोदी, योग के कार्यक्रम में होंगे शामिल