मुंबई, फिल्म रिलीज से पूर्व सीन का इंटरनेट पर वायरल होना एक आम सी बात हो चुकी है। कई मूवी के सीन इंटरनेट पर वायरल हो चुके है। इसी कड़ी में महक चहल की आने वाली फिल्म के लिए शूट किया गया एक बाथटब सीन लीक हो गया है। इस बात को लेकर एक्ट्रेस काफी परेशान हैं। निर्दोष’ नाम से आ रही इस फिल्म में अरबाज खान और मंजरी फडणीस भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म से अपना एक सीन लीक होने पर महक ने कहा,मैं तब हैरान रह गई,जब मेरी एक फ्रेंड ने मुझे यह क्लिप दिखाया। मुझे तब याद आया कि यह मेरी फिल्म ‘निर्दोष’ का सीन है। मैंने यह बात फिल्म के डायरेक्टर्स को जानकारी दी। वे दोनों अब इस मामले को देख रहे हैं। महक ने कहा हमने कम लोगों की मौजूदगी में इस सीन को शूट किया था और अब इसे लीक करने वाले को ढूंढा जा रहा हैं। मैंने पहली बार ऐसा सीन शूट किया है। मुझे नहीं पता कि मैं अपने गुस्से को कैसे शांत करूं और इसे शब्दों में कैसे बयां करूं?बता दें कि फिल्म ‘निर्दोष’ में एक हत्या के रहस्य से जुड़ी कहानी है। यह 19 जनवरी को रिलीज होगी। बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं महक को सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘वॉन्टेड’ में देखा जा चुका है।
इंटरनेट पर वायरल हुआ महक चहल का बाथटब सीन