पटना,घर में काम करने वाली एक नौकरानी ने घर वालों को ऐसी चंपत लगा दी थी कि घर पर हैरान परेशान हो गए थे। दरअसल झारखंड के कारोबारी के घर में काम करने वाली महिला के पास से चोरी के 35 लाख नगद और 43 लाख की ज्वैलरी बरामद हुई है। इस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला का नाम रानी कुमारी है और उसकी उम्र 18 वर्ष साल है। यह महिला झारखंड के सीमेंट एवं पेट्रोल पंप कारोबारी के घर काम करती थी। पटना पुलिस ने रानी को नगद रूपये एवं ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार किया है। झारखंड के साहेबगंज जिले के नगर थाना इलाके में बड़े व्यवसायी सुनील कुमार भरतिया का घर है। वो अपनी वाइफ नीलम भरतिया के साथ रहते हैं। भरतिया पेट्रोल पंप के मालिक के साथ-साथ एक सीमेंट कंपनी का भी इनके पास सीएनएफ है। 28 दिसंबर को इन दोनों जगहों के कलेक्शन का कैश भरतिया ने घर के अलमारी के लॉकर में रखा था। पिछले एक साल से रानी इनके घर में साफ-सफाई का काम कर रही थी। अलमारी में कैश रखा होता है और उस इस बात की जानकारी रहती थी।
बताया जा रहा है कि 28 दिसंबर की रात रानी कुमारी भरतिया के घर पर ही रूक गई थी। रात में उसने जूस में नशे की गोली मिला दी थी और पहले सुनील भरतिया को जूस पीने को दिया,फिर उनकी पत्नी नीलम को दिया। जूस पीते ही दोनों को नशा छाने लगा और दोनों बेहोश हो गए। अगले दिन 29 दिसंबर की सुबह इन्हें होश आया और घर में रानी को आवाज लगाई लेकिन रानी गायब थी। शक होने पर अलमारी के लॉकर को चेक किया तो उसमें रखे रुपए और ज्वैलरी गायब मिली।
सुनील भरतिया ने साहेबगंज के एसपी को इस पूरे मामले की जानकारी दी और नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराया। इसके बाद झारखंड पुलिस रानी को तलाश शुरु कर दी। साहेबगंज से फरार होने के बाद रानी उसी दिन मुंगेर पहुंची और वहां से पटना आ गई। साहेबगंज के एसपी ने पटना के एसएसपी मनु महाराज को पूरे मामले की जानकारी दी। झारखंड पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर पटना पुलिस ने बहादुरपुर थाना के संदलपुर इलाके में छापेमारी कर रानी को गिरफ्तार किया। रानी संदलपुर में अपनी बहन के घर छिपी हुई थी। पुलिस ने चोरी के कैश व ज्वैलरी भी बरामद कर ली। रानी ने सुनील भरतिया के घर में पहले भी 6 लाख रुपये की चोरी की थी। लेकिन किसी को शक नहीं हुआ था। लेकिन रानी के मोबइल पर पंजाब नेशनल बैंक के आए एक एसएमएस ने सारे राज खोलकर रख दिए है। रानी का एकाउंट है और उसमें 3 लाख रुपये जमा किये जाने के मैसेज आया था,बहरहाल,इस कार्रवाई की जानकारी पटना पुलिस ने झारखंड के साहेबगंज के एसपी को दे दी है।
कारोबारी के घर से नगदी और ज्वैलरी नौकरानी ने ही चुराए थे ,पकड़ी गई 35 लाख नगद,43 लाख की थी ज्वैलरी