मुंबई, शनिवार से सरकारी बाबुओं को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल गई है. इस गुलाबी ठंड में लगातार तीन दिनों की छुट्टी मिलना किसी सुनहरे सपनों को सच करने वाली खबर जैसा ही है, इसलिए इस छुट्टी का मजा लेने कई सरकारी बाबू अपने परिवार और मित्रों के साथ हिल स्टेशन की ओर रुख किए हैं. खबरों की मानें तो लोनावला, खंडाला, माथेरान, महाबलेश्वर आदि जगहों पर लोग जा रहे हैं. दरअसल चौथा शनिवार होने के कारण छुट्टी मिली फिर कल रविवार है और सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी यानि लगातार तीन दिनों तक सरकारी बाबुओं को छुट्टी मिल गई है.
– 1 हफ्ते के लिए स्कूल-कॉलेज भी हुए बंद
क्रिसमस और नव वर्ष के मद्देनजर 1 हफ्ते के लिए स्कूल और कॉलेजों में भी छुट्टी हो गई है. बच्चे भी स्कूल-कॉलेज बंद होने से छुट्टी का आनंद उठाने में जुट गए हैं. अब स्कूल व कॉलेज 2 जनवरी से खुलने वाले हैं. यानि कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है की छुट्टियों का मौसम शुरु हो चुका है और लोग क्रिसमस और नव वर्ष की तैयारियों में जुट गए हैं.
तीन दिन की छुट्टी पर गए सरकारी बाबू,1 हफ्ते के लिए स्कूल-कॉलेज भी हुए बंद