नई दिल्ली, काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज सुरेश रैना आंखिरकार यो-यो टेस्ट में पास हो गये हैं। ऐसे में उनकी अगले वर्ष टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। जनवरी में ही इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 11वें संस्करण की नीलामी से ठीक पहले यो-यो टेस्ट पास होने से रैना को राहत मिली है। 31 साल के रैना करीब एक साल से टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी एकदिवसीय मैच अक्टूबर 2015 में मुंबई में दक्षिण अफ्रीका खेला था।
इसके अलावा अपना आखिरी ट्वंटी-20 इस वर्ष फरवरी में बेंगलुरु में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उसके बाद से वह लगातार टीम में वापसी का प्रयास कर रहे हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं।
रैना ने ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में कड़ी मेहनत के बाद आज मैंने अपना यो-यो फिटनेस टेस्ट पास कर लिया। इस दौरान प्रशिक्षकों, कोचों और अधिकारियों से मुझे काफी समर्थन प्राप्त हुआ। सभी का धन्यवाद। एनसीए में आकर मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है।
यो-यो टेस्ट में पास हुए रैना,नये साल में हो सकती है वापसी