मुंबई वरुण धवन और नताशा दलाल के बीच ब्रेकअप नहीं हुआ है। दोनों स्कूल के दिनों से ही रिलेशनशिप में हैं। हालांकि कुछ समय से खबरें हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन यह खबरें महज अफवाह साबित हुई हैं। वरुण ने पिछले दिनों मुंबई में नया घर खरीदा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने नए घर की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके कई दोस्त दिख रहे हैं। उनमें एक नताशा दलाल भी हैं।
यह तस्वीर देखकर तो यही लग रहा है कि दोनों अब भी साथ हैं। आपको बता दें कि दोनों स्कूल के समय से रिलेशन में हैं, लेकिन दोनों ने मीडिया के सामने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। उनके इस घर की पार्टी में पहुंचे एक्टर अनुपम खेर ने उनके घर का व्यू वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वरुण ने अपने घर के जरूरी हिस्सों को दिखाया है। इस दौरान उनके घर में उनके दोस्तों के अलावा उनके पापा डेविड धवन भी मौजूद दिखे।
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर वरुण के घर का वीडियो शेयर करते हुए पोस्ट किया है कि वरुण धवन ने मुझे अपना नया घर दिखाया। मैंने उसे बचपन में देखा है जब उसके पिता डेविड धवन वेस्पा स्कूटर चलाया करते थे। मेहनत का फल। मां लाली धवन ने इंटीरियर्स डिजाइन किया है। बता दें कि वरुण की हालिया रिजील फिल्म ‘जुड़वा 2’ बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई है।
ब्रेकअप सिर्फ अफवाह वरुण के नए घर में नजर आई नताशा दलाल