भोपाल, राजधानी के उपनगर बैरागढ़ में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब चौराहे के नजदीक सड़क किनारे स्थित संत हिरदाराम शापिंग काम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। दो मंजिला इस शापिंग काम्प्लेक्स में कपड़ा व्यापारियों की लगभग डेढ़ सौ अधिक दुकानें हैं। जिसमें से करीब सौ दुकान की चपेट में आकर पूरी तरह जल गईं। प्रारंभिक अनुमान में आग की चपेट में आकर करीब पचास करोड़ से अधिक का माल जलकर खाक हो गया।

आग के तांडव को
काबू में करने के लिए राजधानी सहित एयरपोर्ट, भेल, आर्मी, इंदौर, संभाग, और सीहोर सहित अलग-अलग स्थानों से दम तोड़ने को बुलाया गया और सौ से ज्यादा दमकलों की सहायता से फायर कर्मचारियों ने दस घंटे से अधिक समय तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भीषण आग पर काबू पाने के लिए सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला, इस दौरान सड़क पर दोनों ओर से जाम के चलते वाहनों की कतारें लग गई जिसे पुलिस ने नियंत्रण में किया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए शापिंग काम्प्लेक्स के चारों ओर की दुकानों की दीवारों को भी तोड़ा। आग की चपेट में पहली और दूसरी मंजिल पर स्थित दुकानें आई हैं। भीषण अग्निकांड में मिली जानकारी के मुताबिक बैरागढ़ स्थित दो मंजिला हिरदाराम शापिंग काम्प्लेक्स में कपड़ा व्यापारियों की करीब 154 दुकानें हैं। रविवार सुबह सुबह करीब ग्यारह बजे काम्प्लेक्स के नीचे की दुकान में अचानक धुआं उठने लगा। तेजी से उठता धुआं जल्द ही आग की लपटों में बदल गया और आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने दमकलों की मदद से तुरंत ही आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिये लेकिन आग ने भयावह रूप धारण कर लिया और नीचे के साथ ही तेजी से फैलती आग ने दूसरी मंजिल पर बनी दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। फायर अफसरों ने आग का तांडव देखते हुए शहर के अन्य फायर स्टेशनों से भी दमकलों को मौके पर बुलाया लेकिन इसके बाद भी आग तेजी से फैलते हुए अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सूचने लगी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने तुरंत ही स्थिति संभालते हुए यातायात को सुचारू बनाने के प्रयास किये जिसके बाद हालात सामान्य हुए। वहीं आग के तांडव को देखते हुए सेना के टैंकरों को भी मौके पर बुलाया गया वहीं सेना के चालीस जवानों ने भी मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिये। शुरूआत में करीब पचास दमकलें और सेना के टैंकरों के भी मौके पर पहुंचने के बाद भी आग लगातार बेकाबू होती गई जिसे संभालने के लिए राजधानी के फायर दमकलों, आर्मी टैंकरों की साथ ही एयरपोर्ट, भेल, इंदौर, संभाग , सीहोर सहित अन्य स्थानों से भी दमकलों को मौके पर बुलाया गया और करीब डेढ़ सौ दमकलों, वाटर टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी रहे। तेजी से फैलती आग में फैलती आग ने काम्प्लेक्स में स्थित दोनों मंजिलों की करीब सौ से ज्यादा दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया जिसका धुआं कई किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। फायर कर्मचारियों, अफसरों द्वारा आग पर नियंत्रण पाने के साथ ही उसे रोकने के लिए काम्प्लेक्स नीचे बनी दुकानों की दीवारों को चारों ओर से तोड़ दिया गया। और आग बुझाने की कोशिशें की गईं। भीषण अगि्नकांड की सूचना पाकर कलेक्टर डीआईजी, एसपी, एसडीएम, नगर निगम, अपर आयुक्त, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। सेना और नगर निगम के फायर कर्मचारियों अफसरों ने काबू पा लिया। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट शर्किट के कारण लगी थी। जिसकी जांच की जा रही है। वहीं जानकारी के मुताबिक भीषण अगिनकांड में शापिंग काम्प्लेक्स में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक तौर पर अनुमान लगाया गया है कि भीषण अग्निकांड में पचास करोड़ से अधिक का माल जलकर राख हो गया है। भीषण अग्निकांड के कारण काम्प्लेक्स की छात्र और दुकानों के कालम भी गर्म हो गये थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि जिसके कारण उसके भीतर का लोहा भी पिघल गया है। जिसकी जांच की जायेगी।
-पचास करोड़ से अधिक का माल जलकर हुआ खाक
-फायर बिग्रेड.एयर ब्रिगेड, भेल आर्मी, इंदौर संभाग, सीहोर से आईं दमकलें,
-चारों ओर से दीवारें तोड़ी,
-सेना के जवानों ने भी संभाला मोर्चा,
-दस घंटों से ज्यादा समय में पाया काबू