पुलिस कर्मी से मारपीट करने वाले दंपत्ति पर मामला दर्ज

भोपाल, गोविंदपुरा पुलिस आरक्षक से मारपीट के मामले में सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों ने इस पर सज्ञान लेते हुए मारपीट की घटना में जांच के आदेश दिये है। जिसके बाद दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वीडियो महिला और उसके पति पुलिस कर्मी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस मारपीट के आरक्षक की हालत खराब होने पर इलाज के लिए उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एएसपी ने जांच के निर्देश जारी कर दिए थे। गौरतलब है कि अवधपुरी में रहने वाले 35 वर्षीय अपर्ण शर्मा रात दस बजे अपने पति धनंजय शर्मा और बच्चे के साथ भेल दशहरा मैदान में लगे भोजपाल मेले में पहुंची थी। उन्होंने अपनी कार को थाने के बाहर खड़ा कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस कर्मी नरेश बघेल ने कार को खड़ी करने को लेकर विवाद किया। जानकारी के आला अफसरों के बाद सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया था।इसके बाद बीते दिनों दंपत्ति द्वारा पुलिस कर्मी से बुरी तरह भीड़ के बीच जमकर मारपीट किये जाने का वीडियो वायरल हो गया। तेजी से वायरल हुए इस वीडियो में पत्नी पति जहां पुलिस कर्मी को पीट रहे हैं, वहीं महिला द्वारा जहां पुलिस कर्मी को चप्पलों से मारा गया है वहीं पति द्वारा मारपीट कर उसे गालियां दी गई हैं। इस मामले में पूर्व में दंपत्ति द्वारा मामला दर्ज नहीं कराया गया लेकिन अफसरों ने कार्यवाही करते हुए पुलिस कर्मी को लाइन अटैच कर दिया था। लेकिन सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिये थे। जांच के बाद थाना पुलिस ने घायल आरक्षक की शिकायत पर दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि मारपीट के वीडियो में अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं। जिनकी शिनाख्त के प्रयास जारी हैं और पुलिस जांच के दौरान उन्हें भी आरोपी बना सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *