रायपुर,रिश्वत के संगीन आरोपों में घिरी पुलिस पर धमतरी एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में एसपी रजनेश सिंह ने 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। दुगली थाना स्टाफ के खिलाफ 50 हजार रुपये के रिश्वत मांगे जाने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी।
ज्ञात हो कि दुगली थाना क्षेत्र के आदिवासी बहुल गांव गोंदानाला में लोग किसानी और मजदूरी करते हैं. गांव के करीब आधा दर्जन से ज्यादा महिलाओं और पुरुषों ने धमतरी एसपी को दुगली थाने के एएसआई के खिलाफ एक लिखित शिकायत की थी। ग्रामीणों का आरोप है कि थाने के एएसआई अपनी वर्दी का रौब दिखाकर उन्हें डराते धमकाते हैं. इतना ही नहीं अपने ओहदे का फायदा उठाकर गांववालों से जबरन 50 हजार रुपए की वसूली की है.
शिकायत को गंभीर मानते हुए एसपी रजनेश सिंह ने पूरे प्रकरण की जांच करायी और उसके ऊपर बड़ी कार्रवाई की। इस मामले में एक एएसआई, दो हवलदार और 3 आरक्षक निलंबित किया गया है.. साथ ही साथ टीआई को लाइन अटैच किया गया है। एसपी ने जिन पुलिस अफसरों पर कार्रवाई की है..उनमें दुगली थाने के एएसआई- रमेश साहू, हेड कांस्टेबल दृ दिनु साहू, रामधीन मरकाम एवं कांस्टेबल दृ परमानंद साहू, बालमुकुंद, रात्रे को सस्पेन्ड किया गया वहीं टीआई नटवर लाल को लाइन अटैच किया गया है।
रिश्वत के आरोप में एक ASI, दो हवलदार और 3 आरक्षक निलंबित