शहडोल,जिला मुख्यालय के समीप ग्राम कल्याणपुर के जंगल में शनिवार की सुबह एक बाघ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर तत्काल वन विभाग केअधिकारी मौके पर पहुंचे और बाघ के शव को अपने कब्जे में ले लिया। बाघ की उम्र पांच वर्ष से अधिक की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर के जंगल में लकड़ी बीनने गई एक महिला ने बाघ को देखा तो उसके मुंह से चीख निकल गई। महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य लोगों ने वहां जाकर देखा तो बाघ मृत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद विभागीय अधिकारियों को बाघ का शव मिलने की सूचना दी गई। फिलहाल बाघ की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
-बेकाबू हुई भीड़
कल्याणपुर के जंगल में बाघ का शव मिलने की जानकारी मिलते ही गांव व शहर के लोग उसे देखने के लिये बड़ी संख्या में उमड़ पड़े। बेकाबू होती जा रही भीड़ कोनियंत्रित करने के लिये वन विभाग के अधिकारियों को पुलिस बल का सहारा लेना पड़ा।
जंगल में मिला बाघ का शव