सम्भल, जिले में तैनात एक सिपाही पर उसकी पत्नी ने अपने ऊपर तेजाब डालने का आरोप लगाया है। चौंकाने वाली जानकारी यह भी है कि जिस सिपाही की पत्नी ने उस पर आरोप लगाया वह भी पुलिस विभाग में ही कार्यरत है। जिसके बाद पुलिस उच्चाधिकारियों को मामला संज्ञान में आने के बाद एफआई दर्ज हुयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चन्दौसी कोतवाली में कार्यरत महिला सिपाही सुमेंश ने अपने नखासा थाने में तैनात अपने पति हर्षवर्धन पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। सूत्रों के मुताबिक, सुमेश का विवाह हर्षवर्धन के साथ वर्ष 2014 में विवाह हुआ था। दोनों के जुड़वा बेटी है। दोनों के बीच अनबन रहने लगी थी। जिसके चलते मुरादाबाद फैमिली कोर्ट तलाक का मुकदमा भी चल रहा है। उक्त मामले में महिला सिपाही का मेडिकल कराया गया है मामले की रिपोर्ट नखासा थाने में दःर्ज कर ली गयी है साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गयी है साथ ही यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है ।
सिपाही पत्नी पर वर्दीधारी पति ने डाला तेजाब, मामला दर्ज