भाजपा का पांच लाख प्राथमिक सदस्यों से नहीं हो पा रहा संपर्क

सूरत, गुजरात विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने मिस कॉल के माध्यम से जो 60 लाख सदस्य बनाने का दावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया था राज्य में 60 लाख लोगों ने मिस कॉल करके भाजपा के सदस्य बनने पर सहमति दी है।
सूरत और आसपास के जिलों में 14 लाख लोगों ने मिस कॉल करके भाजपा की सदस्यता ली थी। चुनाव के पूर्व जब इनसे संपर्क स्थापित करने की कोशिश की गई, तो बामुश्किल 6 लाख लोंगो तक भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उन तक पहुंच सके। लगभग 5 लाख सदस्यों की जानकारी भाजपा के पदाधिकारियों को नहीं मिल पा रही है। संगठन सूत्रों के अनुसार मिस कॉल करके जिन लोगों ने सदस्यता ली थी। उन्होंने अपने फोन की सिम बदल दी है। जिसके कारण उनसे संपर्क कर पाना बड़ा मुश्किल हो रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि जियो कि सस्ती सेवा और सिम के कारण राज्य के लाखों लोगों के नंबर बदल गये हैं। जिसके कारण गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा संगठन अपने प्राथमिक सदस्यों से संपर्क ही नहीं कर पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *