विश्विद्यालयों से नहीं हटेंगे हिंदू-मुस्लिम शब्द: नक़वी

नई दिल्ली, बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से ‘हिन्दू’ और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से ‘मुस्लिम’ शब्द हटाने की यूजीसी पैनल की सिफ़ारिश को केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने नक़ार दिया है ।
यूजीसी पैनल ने दोनों केंद्रीय विश्वविद्यालयों का धर्मनिरपेक्ष स्तर कायम रखने के लिए हिन्दू और मुस्लिम शब्द हटाने को कहा था, लेकिन केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी का कहना है कि हिन्दू और मुस्लिम शब्द का सांप्रदायिकता का कोई लेना देना नहीं है।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यूजीसी पैनल की रिपोर्ट सिफारिश को नकारते हुए कहा है कि सेक्युलर होने के मायने महज़ हिंदू मुस्लिम शब्द नहीं है। लोगों को इस तरह की चिंता नहीं करनी चाहिए।
वहीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पब्लिक रिलेशन कमेटी से मोहम्मद आसिम का कहना है कि मुस्लिम शब्द लगने का मतलब ये नहीं होता कि ये सेक्युलर यूनिवर्सिटी नहीं है, एडमिशन के वक्त किसी का मजहब नही देखा जाता है। कांग्रेस से संदीप दीक्षित कहना है कि हिंदू-मुस्लिम शब्द देश की संस्कृति का हिस्सा है। इसे साम्प्रदायिकता से जोड़ना गलत है।
ज्ञात रहे कि हाल ही में यूजीसी के आॉडिट में ये सुझाव निकला था कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से ‘मुस्लिम’ और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदू शब्द को हटाना चाहिए। यूजीसी का कहना था कि ऐसा करने से यूनिवर्सिटी से धर्मनिरपेक्ष छवि बनाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *