पिता के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेगी श्रुति हासन

चेन्नई,दक्षिण भारत की खूबसूरत अभिनेत्री श्रुति हासन ने शनिवार को कहा कि उनकी निकट भविष्य में कन्नड़ फिल्म करने की कोई योजना नहीं है। श्रुति ने ट्वीट कर कहा,मैं स्पष्ट कर रही हूं कि निकट भविष्य में कन्नड़ फिल्म करने की कोई योजना नहीं है और इस संबंध में मेरी किसी से कोई चर्चा नहीं हुई है।’ श्रुति की आखिरी फिल्मों में राजकुमार राव अभिनीत ‘बहन होगी तेरी’ और तेलुगू फिल्म ‘कटामारायाडू’ है। श्रुति ने अभी तक कन्नड़ या मलयालम फिल्म में काम नहीं किया है। उन्हें जल्द ही कमल हासन की बहुभाषी कॉमेडी फिल्म ‘साबाश नायडू’ में देखा जाएगा। अपने पिता और अभिनेता कमल हासन के साथ पहली बार फिल्म ‘शबाश कुंडू’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री श्रुति हासन का कहना है कि पिता के साथ काम करने का अनुभव मजेदार था और इससे उन्हें काफी कुछ सीखने का मौका मिला। श्रुति फेमिना स्टाइलिस्टा वेस्ट प्रतियोगिता की निर्णायक थीं। उन्होंने शुक्रवार को कहा,शबाश कुंडू’ में पापा (कमल हसन) के साथ काम करना मजेदार था क्योंकि मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला और यह यादगार अनुभव रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *