लॉस एंजेलिस, गायिका शकीरा ने अपने प्रेमी और स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना के डिफेंडर गेरार्ड पिक के साथ अपना छह वर्षों का संबंध समाप्त कर दिया है। बताया जाता है कि दोनों काफी समय से साथ नहीं हैं और शकीरा ने ही अलगाव की दिशा में पहला कदम उठाया। बता दें कि गेरार्ड के साथ छह वर्षों के संबंधों से शकीरा के दो बेटे हैं। वहीं, सूत्र ने बताया कि शकीरा अब अपने रिश्ते की जटिलताओं का और सामना नहीं कर सकतीं, लेकिन रिपोर्ट में यह सामने नहीं आया कि समस्या क्या थी। दोनों को आखिरी बार जून में अर्जेंटीना में फुटबाल खिलाड़ी मेसी के विवाह समारोह में एक साथ देखा गया था।
गायिका शकीरा और फुटबॉलर गेरार्ड पिक की राहें अब जुदा!