एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर भगदड़, 21 की मौत दो दर्जन से ज्यादा घायल

मुंबई,मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर भगदड़ में करीब 21 लोगों की मौत होने की खबर आ रही हें, वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की अफवाह के बाद वहां भगदड़ मची। मौके पर राहत दल पहुंच गया और बचाय कार्य जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, भगदड़ सुबह 10.46 उस समय मची जब यह अफवाह फैल गई कि ब्रिज में शॉर्ट सर्किट हो गया है और इसके बाद वहां लोग इधर-उधर से भागने लगे। कुछ रेलिंग पर चढ़ गए और कुछ लोग ब्रिज के दूसरे किनारे की ओर रेलिंग पर लटक गए। बता दें कि एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर आमतौर पर भी काफी भीड़ रहती है।
बताया जाता है कि ब्रिज से हर मिनट 200 से 250 लोग गुजरते हैं। ब्रिज को लेकर पहले भी चेतावनी दी गई थी कि वह कभी किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकता है, लेकिन प्रशासन की तरफ से इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। रेलवे के तमाम बड़े अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। जख्मी लोगों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों ने वहां दम घुटने की भी शिकायत की है। ब्रिज के पास कई बड़े दफ्तर हैं। साथ ही वहां दुर्गा पूजा के पंडाल लगे हुए हैं. नवरात्री की वजह से वहां भी श्रद्धालुओं की भीड़ थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *