नई दिल्ली,भाजपा को उपचुनाव में धुल चाटने के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नासिक स्थित विपश्यना शिविर में 10 दिन रहेंगे। उनकी गैर मौजूदगी में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उनका कामकाज संभालेंगे।
अरविंद केजरीवाल का विपश्यना से पुराना नाता है। जब वे राजनीति में भी नहीं थे, सूचना के अधिकार कानून पर काम रहे थे, तभी से वे और उनके साथी मनीष सिसोदिया ध्यान योग के लिए अलग-अलग जगहों पर विपश्यना शिविरों में जाते रहे हैं। अरविंद खुद को नई ऊर्जा से भरने के लिए हर साल विपश्यना जाते हैं। इससे पहले वे हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में गए थे। इसके अलावा प्राकृतिक चिकित्सा में भी अरविंद की गहरी रूचि है। इसके लिए वे बेंगलुरु के नेचुरोपैथी सेंटर जाते रहे हैं।
विपश्यना वह ध्यान योग शिविर है जहां के नियम बहुत कड़े होते हैं। यहां साधक रोजमर्रा के जीवन, अपने परिवार और बाहरी दुनिया की हर ख़बर से दूर हो जाता है। इन शिविरों में किसी को आपस में बात करने की इजाजत नहीं होती है।
विपश्यना के लिए छुट्टी लेंगे अरविंद केजरीवाल