उत्पादक रोजगार पैदा करे निजी क्षेत्र : पनगढ़िया

नई दिल्ली, देश के निजी क्षेत्र को अच्छे वेतन और अधिक उत्पादक रोजगार पैदा करने के लिए आगे आने की जरूरत है। नीति आयोग के निवर्तमान उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने देश की नामी कंपनियों के तकरीबन 200 सीईओ से एक कार्यक्रम में यह बात कही। . पनगढ़िया ने 200 युवा सीईओ को संबोधित किया। यह सीईओ नीति आयोग द्वारा आयोजित ‘चैंपियन्स ऑफ चेंज’ में भागीदारी के लिए एकत्रित हुए हैं। इन सीईओ में बजाज आटो के राजीव बजाज और फ्यूचर रिटेल की अवनी बियानी समेत 200 सीईओ शामिल हैं। ये सीईओ मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे। बैठक के दौरान वे वृद्धि को गति देने और रोजगार सृजन में तेजी लाने के बारे में सुझाव देंगे। नीति आयोग ने पनगढ़िया के हवाले से ट्विटर के जरिए कहा, ‘‘देश का मुख्य जोर रोजगार सृजन पर है। निजी क्षेत्र को बेहतर वेतन, उत्पादकता वाले रोजगार उत्पन्न करना है।’’ वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी युवा सीईओ को संबोधित किया और सरकार की जनधन पहल के बारे में बताया. इससे वित्तीय समावेश को आगे बढ़ाने में मदद मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *