शाजापुर,फरियादी महेश पिता जयराम निवासी सिहोदा की फर्जी विवाह कर 70,000 रुपए ऐंठने की रिपोर्ट पर थाना बेरछा पुलिस ने अपराध क्रमांक 119/17 धारा 420 .120 बी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देशन में हुई जांच में बेरछा पुलिस ने फर्जी विवाह मामले का पर्दाफाश कर संध्या पति अजय राजपूत निवासी देवास नाका इंदौर दिनेश पिता शंकर लाल राठौड़ निवासी खिरकिया इंदौर पूजा पिता कैलाश राजपूत निवासी छोटा नागदा जिला धार आरोपी पवन बाई तथा उसका पति भारत सिंह जो कि पूजा के विवाह के बिचौलिए बने थे उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है इस गिरोह का मुख्य षड़यंत्रकारी महेश पिता कन्हैयालाल चौधरी निवासी कैलौद मेहरबान पिता भैरुसिंह निवासी हनोतिया ये सभी आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है खास बात यह है कि बेरछा एसडीओपी आर एस एस अम्ब निरीक्षक उदय सिंह अलावा सहायक उप निरीक्षक केदार पटेल प्रधान आरक्षक महेश कुमार विनोद कुमार अनिल कुमार महिला आरक्षक मंजू ठाकुर ने फिल्म स्टाईल में सामान्य लोग बनकर इस गिरोह का 6पर्दाफाश किया है शाजापुर जिले व आस पास के जिलों में फर्जी विवाह के मामले हो रहे है यह संगठित गिरोह भोले भाले लोगो को अपने जाल में फंसाकर उनसे रुपए ऐंठ कर विवाह करवाता है और बाद में लड़की भागकर इस गिरोह में आ जाती है इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस तत्परता से कार्रवाई कर रही है बशर्ते फरियादी जिसके साथ भी पिछले दिनों इस तरह की घटना घटी है वो सामने आए ताकि पुलिस के हाथ बड़े अपराधियों के गिरेबान तक पहुंच सके शैलेन्द्र सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक शाजापुर।
फर्जी विवाह कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश