नई दिल्ली, अमेरिका ने न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप में भारत की सदस्यता का समर्थन किया है। साथ ही कहा है कि उसने ग्रुप के बाकी मेंबर्स से भी भारत की अर्जी को सपोर्ट करने को कहा है। बता दें कि भारत ने 48 मेंबर वाले इस ग्रुप की मेंबरशिप के लिए अर्जी दी है। यह ग्रुप इंटरनेशनल लेवल पर न्यूक्लियर मटेरियल की सप्लाई को कंट्रोल करता है। अमेरिका की डिफेंस और फॉरेन मिनिस्ट्री की एक साझा रिपोर्ट में कहा गया है, ‘अमेरिका ने भारत के एनएसजी में शामिल होने की अर्जी का स्वागत किया है और वह फिर इस बात की पुष्टि करता है कि भारत इसकी मेंबरशिप पाने के तैयार है। अमेरिका ने एनएसजी मेंबर्स से भारत का सपोर्ट करने को कहा है।’ नेशनल डिफेंस अथॉरिटी एक्ट (एनडीएए)-2017 के तहत जरूरी यह रिपोर्ट अमेरिकी पार्लियामेंट कांग्रेस को सौंप दी गई है। इसमें ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन ने भारत के ऑस्पट्रेलिया ग्रुप और वासेनार अरेंजमेंट में मेंबरशिप में भी सपोर्ट देने की बात दोहराई है।
भारत की NSG सदस्यता का US ने किया समर्थन
