विधानसभा परिसर स्थित मंदिर में पूजन अर्चन एवं भंडारा एवं वृक्षारोपण

 

भोपाल,विधानसभा परिसर स्थित भवानी शिव मंदिर में आज विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूजन अर्चन किया तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर मंत्रीगण, विधायकगण तथा विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह भी उपस्थित रहे।
‌आज पूजन अर्चन के समय गौतम ने बताया कि समाजसेवी विनोद शुक्ला के अथक प्रयासों से ही मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो सका। इसके लिए गौतम ने विनोद कुमार शुक्ला का आभार व्यक्त किया। इस पर विनोद कुमार शुक्ला ने कहा कि इस मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य मैंने अपने स्वर्गीय पिता जी पंडित भैयालाल शुक्ला की स्मृति में अन्य सबके सहयोग से पूर्ण किया है। आज सदन की कार्यवाही स्थगित होने के पश्चात दोपहर में भंडारा आयोजित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *