इंदौर के महात्मा गांधी मार्ग को चौड़ा करने की मशक्कत फिर शुरू

इंदौर, नगर निगम अधिकारियों की हलचल देखते हुए लगता है कि इंदौर को जल्द ही चैड़ी व नई सड़कों की सौगात मिलने वाली है। नगर निगम प्रशासन के दर्जन भर अधिकारियों ने तीन दिन पहले इंदौर वायर से छोटा बांगड़दा, सुपर काॅरिडोर होकर बडा बांगडदा तक की प्रस्तावित एमआर फाइव मेजर रोड 5 का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने व सड़क बनाने का मार्ग प्रशस्त करने के आदेश दिए थे। अब महात्मा गांधी रोड पर बडा गणपति चैराहे से कृष्णपुरा पुल छत्री तक के अतिक्रमण हटाने व मकानो को सेटबैक पीछे हटकर बनाने के निर्देश दिए है। सड़क को 80 फुुट चैड़ी करने की प्लानिंग है। आज सुबह सवा आठ बजे निगमायुक्त प्रतिभा पाल बडा गणपति चैराहा पहंुची और निरीक्षण शुरू किया। उनके साथ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ ऋषभ गुप्ता, अधीक्षण यंत्री डी.आर. लोधी, प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुनील गुप्ता, झोनल आफिसर विवेक जैन व जी.डी. सुतार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *