भोपाल। मध्यप्रदेश में हाल ही में हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले में बड़ा बदलाव सामने आया है। इंदौर के वर्तमान आईजी चंद्रशेखर सोलंकी ने पारिवारिक कारणों से सागर रेंज जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद सरकार को आज तबादला आदेश में संशोधन करना पड़ा। 1 जून को जारी आदेश में 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी सोलंकी को सागर रेंज का आईजी नियुक्त किया गया था। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद अब उन्हें इंदौर में ही आईजी पद पर यथावत बनाए रखा गया है। उनकी जगह पर पीएचक्यू की महिला सुरक्षा शाखा में पदस्थ आईपीएस अधिकारी हिमानी खन्ना को सागर रेंज की कमान सौंपी गई है। गौरतलब है कि 1 जून को सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चित ट्रांसफर चंद्रशेखर सोलंकी का रहा था। अब इस संशोधन के बाद इंदौर और सागर दोनों रेंज में स्थायित्व आ गया है।
सागर रेंज नहीं गए IG चंद्रशेखर सोलंकी, हिमानी खन्ना बनीं नई IG
