ग्वालियर में सुबह भूकंप के झटके,लोग घरों से बाहर निकले

ग्वालियर,आज सुबह साढ़े दस बजे यहां भूकंप के हलके झटके महसूस किये गए। रिक्टक स्केल पर इसकी तीव्रता करीब चार थी। मौसम विभाग के अनुसार इसका केंद्र ग्वालियर से 28 किमी दूर था। यह पहली बार था जब भूकंप का केंद्र ग्वालियर के आसपास था। ऐसे ही झटके छत्तीसगढ़ में भी महसूस हुए।सुबह करीब 10:31 […]

कलेक्ट्रेट के गबन घोटाले में 29 पर केस दर्ज

इंदौर, इंदौर की कलेक्ट्रेट में करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में अब तक 29 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज दर्ज किये गए है,जबकि घटना के मुख्य किरदार मिलाप चौहान को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआत में करीब एक करोड़ रुपये की राशि के गबन का अंदाजा था,पर अब इसके पांच करोड़ तक पहुँचने का अंदेशा […]

काशी को 25 हजार करोड़ की सौगात,रोपवे निर्माण का शिलान्यास इससे काशी विश्वनाथ मंदिर जाना होगा आसान

वाराणसी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शिक्षा, हेल्थ, खेल और टेक्नोलॉजी से लेकर ग्रामीण विकास तक के करीब 18 अरब के कुल 29 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मोदी शहर में करीब 5 घंटे रहे और तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने रोपवे निर्माण का भी शिलान्यास किया। […]

पशुओं का उपचार कार्य पूरी संवेदनशीलता के साथ हो

लखनऊ,उत्तर प्रदेश के पशुधन विभाग के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 130 नवनियुक्त पशु चिकित्साधिकारियों को आज यहां नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा आज पशुपालन निदेशालय में 80 पशु चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। उल्लेखनीय है कि 50 पशु चिकित्सा […]

कल से लिए जायेंगे लाड़ली बहना योजना के आवेदन

भोपाल,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 25 मार्च से प्रदेश में मातृ शक्ति की सेवा का महायज्ञ आरंभ हो रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए लागू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 25 मार्च से आवेदन प्राप्त करना आरंभ किया जाएगा। यह साधारण कार्य नहीं, अपितु महिलाओं की जिन्दगी बदलने का मिशन […]

भाजपा का अब 31 मार्च तक चलेगा बूथ विस्तारक अभियान

  भोपाल,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बूथ विस्तारक अभियान-2 को लेकर प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए अभियान की तिथि बढाई है। अब यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश में ओला पाला, बेमौसम बारिश एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से प्रभावित […]

तिलोरी कुनबी समाज को जाति प्रमाण पत्र देने 15 दिन में होगी बैठक

मुंबई, छात्रों को रोजगार और शिक्षा के लिए समय पर अपना जाति प्रमाण पत्र जमा करना होगा। मंत्री अतुल सावे ने विधानसभा में कहा कि तिलोरी कुनबी समुदाय के छात्रों को आवश्यक प्रमाण पत्र समय से जारी करने के संबंध में संबंधित कलेक्टर को निर्देश दिया जाएगा और अगले 15 दिनों में एक विस्तृत बैठक […]

जनता पार्टी के अत्याचारों से इंदिरा जी और अब भाजपा के अत्याचारों से राहुल गांधी और मजबूत होंगे

भोपाल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने पर कांग्रेस ने देश की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किये। लोकतंत्र की हत्या किये जाने के विरोध में कांग्रेसजनों ने पूरे प्रदेश में जगह-जगह भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतले जलाये, मशाल जलूस […]

उप्र में सभी जिलों के राजकीय स्टेडियम में हेल्थ एटीएम लगाये जायेंगे

  लखनऊ, उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशबरी है। राज्य के सभी जिलों के राजकीय स्टेडियम में हेल्थ एटीएम लगाये जायेंगे, जिससे स्टेडियम में खेलने वाले खिलाड़ी अपना हेल्थ की रूटीन चेकअप मुफ्त में करा सकेंगे। यह हेल्थ एटीएम एसजीपीजीआई से कनेक्ट रहेगा और खिलाड़ी हेल्थ एटीएम पर जाकर अपनी कई बीमारियों की […]

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म,छह साल नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

दिल्ली,केरल के वायनाड से लोकसभा का चुनाव जीतने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि के मामले में सूरत की कोर्ट द्वारा दोषी ठहराने और दो साल कि सजा सुनाये जाने के बाद आज उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। आज दोपहर इसकी अधिसूचना जारी की गई। इसके राहुल गांधी ने […]