लखनऊ,प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि जल्द ही प्रदेश के कई अन्य विश्वविद्यालय भी नैक से ग्रेडिंग हासिल करेंगे। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों पं0 दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को नैक द्वारा ए की ग्रेडिंग प्राप्त हुई है। इससे पूर्व लखनऊ विश्वविद्यालय को भी ए की ग्रेडिंग मिल चुकी है। इस तरह प्रदेश के दो विश्वविद्यालय ए की ग्रेडिंग वाले हो गये हैं।
उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश के कई अन्य विश्वविद्यालयों में भी नैक मूल्यांकन प्रक्रियाधीन है। जल्द ही इसके सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं को बेहतर विश्वविद्यालयी शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उच्च शिक्षा को विस्तार देने हेतु सरकार प्रत्येक मण्डल में एक विश्वविद्यालय स्थापित करने की नीति पर कार्य कर रही है। इस दिशा में आगे कदम बढ़ाते हुए सरकार जल्दी ही मिर्जापुर और देवीपाटन मण्डल में विश्वविद्यालय की स्थापना करेगी।
मिर्जापुर और देवीपाटन मण्डल में भी बनेंगे राज्य विश्वविद्यालय
