ऊर्जा क्षेत्र के आधुनिकीकरण के लिए मप्र को मिलेंगे 13 हजार करोड़ रूपए

भोपाल,मध्यप्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में आधुनिकीकरण और अधोसंरचना विकास के लिए 13 हजार करोड़ रूपए की राशि दी जाएगी। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केन्द्र और राज्य सरकार के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में यह जानकारी दी। केन्द्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में ऊर्जा […]

कृषि क्षेत्र में उद्यमिता को मिलेगी प्राथमिकता, किसान नाबार्ड से पा सकेंगे अधिक ऋण

भोपाल,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कृषि क्षेत्र में किसानों की उद्यमिता को बढाने की प्राथमिकताओं को देखते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण एवं कृषि विकास बैंक नाबार्ड ने मध्यप्रदेश में किसानों के लिये फसली ऋण पर 1 लाख 18 हजार 288 करोड़ और कृषि सावधि ऋण पर 62 हजार 693 करोड़ रूपये देने का अनुमान लगाया है। […]

भानपुरा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी गोविंद पोरवाल निलंबित

भोपाल,आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने नगर परिषद भानपुरा जिला मंदसौर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी गोविंद पोरवाल को निलंबित कर दिया है। पोरवाल को बगैर अनुमति चल रहे निर्माण कार्यों को रोकने के लिये समय पर कार्यवाही नहीं करने के कारण निलंबित किया गया है।

उत्तरप्रदेश अकेला ऐसा राज्य हो जायेगा जहां पांच अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे

  लखनऊ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे ही 25 नवंबर को एक बजे अपराह्न जेवर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तरप्रदेश में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की आधारशिला रखेंगे। तब उत्तरप्रदेश देश का अकेला ऐसा राज्य हो जायेगा जहां पांच अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हो जायेंगे। इस हवाई अड्डे का विकास संपर्कता बढ़ाने और भविष्य के लिये तैयार विमानन […]

अभिनन्दन पर्व एवं कहानी, कविता, निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित किये गए

लखनऊ, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा अभिनन्दन पर्व एवं कहानी, कविता, निबंध प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आज हिन्दी भवन के यशपाल सभागार में किया गया। कार्यक्रम डॉ0 सदानन्दप्रसाद गुप्त, कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की अध्यक्षता और वरिष्ठ साहित्यकार, डॉ0 सूर्यप्रसाद दीक्षित की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सात […]

मध्यप्रदेश में चलाया जाएगा ऊर्जा साक्षरता पर अभियान

भोपाल,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी नागरिकों को ऊर्जा साक्षर बनाने के लिये प्रदेश स्तर पर ”ऊर्जा साक्षरता अभियान” चलाया जायेगा। अभियान के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को ऊर्जा बचत की जानकारी दी जायेगी। ऊर्जा साक्षरता अभियान में प्रदेश के […]

मप्र के पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम अमर क्रांतिकारी टंट्या भील पर किया जायेगा

भोपाल,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 4 दिसंबर को अमर क्रांतिकारी टंट्या भील को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के उद्देश्य से पातालपानी में भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। टंट्या मामा ने शोषण के विरुद्ध लड़ाई लड़ी और भारत माता को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त करने के लिए स्वयं का बलिदान कर दिया। मुख्यमंत्री चौहान […]

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण, पीएम ने एयरशो का भी अवलोकन किया

  लखनऊ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। उन्होंने सुल्तानपुर जिले में एक्सप्रेस-वे पर बनाई गई 3.2 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर आयोजित एयरशो का भी अवलोकन किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन साल पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करते समय उन्होंने कल्पना नहीं की थी […]

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 42 % लोगों को लगे दोनों टीके

रायपुर,छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 84 प्रतिशत लोगों को पहला टीका और 42 प्रतिशत लोगों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। यह राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। राष्ट्रीय स्तर पर यह आंकड़ा क्रमशः 79 प्रतिशत और 37 प्रतिशत है। प्रदेश में टीकाकरण के लिए पात्र नागरिकों की संख्या एक करोड़ 96 […]

भोपाल में 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित होगी राष्ट्रीय शूटिंग चेम्पियनशिप

भोपाल, राजधानी भोपाल में आगामी 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक बिशनखेड़ी स्थित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में 64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चेम्पियनशिप का आयोजन किया जायेगा। चेम्पियनशिप में विभिन्न राज्यों के लगभग 5 हजार शूटर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खेल एवं युवक कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आज अकादमी में चेम्पियनशिप की […]