छतरपुर के कोविड-19 सेंटर पर कोरोना मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

छतरपुर,छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महोबा रोड पर स्थित कोविड-19 सेंटर पर कोरोना पॉजिटिव युवक ने फांसी लगा ली। समीर खान नाम के इस युवक ने ऐसा क्यों किया इसका पता नहीं चला है। छतरपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना कोतवाली थाने के महोबा रोड़ पर स्थित […]

मंदसौर में नकली सोना रखकर बैंक ने दिए करोड़ों के लोन

मंदसौर, बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की मिलीभगत से सोना रखकर कर्ज दिए जाने के मामले में भारी घोटाले किए गए हैं। लगातार यह मामले उजागर हो रहे हैं। जिले की मल्हारगढ़ पुलिस ने नकली सोना रखकर बैंक से लोन लेने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में बैंक मैनेजर सहित 90 लोगों के […]

बड़वानी में कोरोना के संक्रमण के एक दिन में आये 101 मामले सामने

बड़वानी, जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का भयावह रूप सामने देखने को मिल रहा है। यह पहली बार है जब 101 लोगों की रिपोर्ट एक दिन में पाजेटिव आई है। जिले का यह अब तक का सबसे बड़ा कोरोना वायरस अटेक है। अब कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 535 हो गई है। इसमें […]

नशीला पदार्थ रखने के आरोप में अशोकनगर जेल में लाया गया कैदी निकला कोरोना पॉजिटिव

अशोकनगर,यहाँ जेल में बंद एक कैदी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके पॉजिटिव मिलने के बाद जेल प्रशासन और कैदियों में हडक़ंप मच गया है। यहां कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से दूसरे कैदियों और जेल के स्टाफ की चिंता बढ़ गई है और अब इनके सैंपल लेने की तैयारी की जा रही है। […]

महिला मित्र संध्या के आटा ने एडीजे त्रिपाठी और उनके बेटे की ले ली जान, सभी आरोपी पकडे गए

बैतूल, अंतत: जज मर्डर मिस्ट्री हाई प्रोफाईल मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया और पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। बुधवार शाम को पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने कंट्रोल रूम में पत्रकारवार्ता ली। जिसमें उन्होंने विस्तार से पूरे घटनाक्रम को लेकर जानकारी दी है। […]

उज्जैन संभाग का इस वर्ष 12वी का रिजल्ट 73.38 प्रतिशत रहा

उज्जैन, माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की गई 12वी परीक्षा का परिणाम गत दिवस घोषित कर दिया गया। इस वर्ष उज्जैन संभाग में 12वी का रिजल्ट 73.38 प्रतिशत रहा है। लगभग प्रदेश में उज्जैन संभाग प्रथम रहा। उज्जैन संभाग में सर्वाधिक प्रतिशत प्राप्त करने वाला नीमच जिला रहा है, जहां 81.68 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। […]

विश्नोई ने साधा निशाना वीआईपी चिरायु की शरण में जाने को मजबूर

जबलपुर, जबलपुर पाटन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी की सरकार पर सवाल खड़े किये है। उन्होंने ट्वीट कर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर निशाना साधा है कि वीआईपी लोग निजी अस्पताल में जाने मजबूर हैं। श्री विश्नोई ने ट्वीट कर कहा सीएम […]

मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

इंदौर,मध्यप्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी धर्मपत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंत्री सिलावट और उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंत्री सिलावट ने कल इंदौर कलेक्ट्रेट ऑफिस के एनआईसी रूम में वर्चुअल केबिनेट बैठक में शामिल हुए थे। मंत्री सिलावट के संक्रमित होने के बाद भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया […]

इन्दौर के प्रसिद्ध समाज सेवी प्रीतम सिंह छाबड़ा का निधन

इन्दौर,इन्दौर के वरिष्ठ समाज सेवी तथा मध्यप्रदेश सिख समाज के वरिष्ठ धार्मिक नेता, इन्दौर श्री गुरु सिंघ सभा के पूर्व सचिव, मध्यप्रदेश केन्द्रीय श्री गुरुसिंघ सभा भोपाल के पूर्व संगठन सचिव, माता गुजरी कालेज इन्दौर के चेयरमेन तथा विभिन्न संस्थाओं से ज़ुड़े सरदार प्रीतम सिंह छाबड़ा का आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया […]

भोपाल से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली

भोपाल,राम मंदिर पर दिए गए बयान के बाद भोपाल की बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को किसी ने अज्ञात नंबर से धमकी दी है। फोन करने वाले ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग किया है। हालांकि साध्वी प्रज्ञा का कहना है कि मैं डरुंगी नहीं। देशभक्ति […]