ग्वालियर,नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के 4 नए प्रकरण आज ग्वालियर में पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में अब तक कुल 6 पॉजिटिव प्रकरण हो गए हैं। उनमें से 2 प्रकरणों में मरीजों का उपचार करने के पश्चात निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हो गई हैं। जिले में अब तक 235 सेम्पल जांच हेतु भेजे गए हैं। जिनमें से 185 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। 11 प्रकरणों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। कुल 33 प्रकरणों में रिपोर्ट प्राप्त होना शेष है। पॉजिटिव पाए गए 4 प्रकरणों में 3 प्रकरण ग्वालियर जिले के बाहर के हैं। इनमें महाराष्ट्र, सहारनपुर एवं इंदौर से आए मरीज शामिल हैं। एक मरीज की विस्तृत जांच हेतु मेडीकल टीम भेजी गई है। इस मामले में सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह सभी मरीज बाहर से लौटे हैं। इधर कोरोना पॉजीटिव आए मरीज किन से मिले है, उनकी सूची तैयार की जा रही है। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय में 90 एवं डीआरडीई द्वारा 20 मरीजों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इसमें ग्वालियर के कुल 48 मरीज शामिल है।जबकि अन्य मरीज बाहर से है। डीआरडीई की रिपोर्ट में सभी को कोरोना पॉजीविट आया है। जबकि महाविद्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट में पांच को कोरोना संक्रमित सामने आया है। कोरोना संक्रमितो मे नाका चन्द्रवदनी 20 वर्षीय अजय जाटव, आम्खो विजय नगर निवासी जयारोग्य की स्टॉफ नर्स 33 वर्षीय लता,सत्यदेव नगर निवासी 20 वर्षीय जोहरा खान एवं ढोलीबुआ पुल निवासी 50 वर्षीय बविता शामिल हैं। जबकि मोहम्मद सफी मुरैना निवासी है। इधर श्येपुर निवासी रशीद खान को भी कोरोना पॉजीटिव आया है। इन सभी मरीजों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में सिफ्ट कर दिया गया है।शहर मे कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया और स्वास्थ्य विभाग ने उन इलाकों की निगरानी बढा दी है जहां के यह मरीज रहने वाले हैं।
ग्वालियर में मिले कोरोना के 4 नए पॉजिटिव केस, अस्पताल में कराया गया भर्ती