मप्र में यलो अलर्ट 4 अप्रेल तक बारिश जारी रहने का अनुमान

भोपाल,आगामी दो दिनों तक प्रदेश के कुछ जिलों में छोड़कर शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। भोपाल समेत प्रदेश में दो दिनों से जारी बारिश का दौर शनिवार को थम गया, लेकिन प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरु होने का अनुमान है। बारिश का यह क्रम 4 अप्रैल तक जारी रहेगा। 30 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है और अरब सागर और हिंद महासागर में प्रति चक्रवात बन रहा है।
इसके बाद मौसम शुष्क होने की संभावना है। इधर, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आगामी 24 घंटे के दौरान बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, अनूपपुर जिले में गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। बुरहानपुर और खंडवा में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। शेष मप्र में में मौसम आगामी दो दिनों तक शुष्क रहेगा। यहां हुई एक सेमी से ज्यादा बारिश पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल, सागर, शहडोल सहित अन्य संभाग के जिलों में बारिश हुई है। इसमें गंजबासौदा में दो सेंटीमीटर, बरेली भोपाल ठीकरी, सिवनी मालवा, कोलारस, सागर व खुरई में एक सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। भोपाल इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान गिरे है। वहीं होशंगाबाद संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। रीवा, जबलपुर, इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से काफी कम रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस खरगौन में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अधिकत तापमान में 8 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा।प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस धार में दर्ज किया गया। आज से होगी तापमान में वृद्धि इधर, राजधानी में रविवार को मौसम साफ रहेगा। दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं 14 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *