अयोध्या में नव‎विवा‎हिता बॉयफ्रेंड संग पकड़ी गई जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की काट दी नाक

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक नव‎विवा‎हिता अपने प्रेमी के साथ पकड़ा गई। दोनों के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने दोनो की नाक काट डाली। साथ ही उन्होंने दोनों की जमकर पिटाई की और उन्हें रस्सियों से बांध दिया। बताया गया ‎कि पहले विवाहिता को सजा दी गई और फिर उसके प्रेमी का भी यही अंजाम किया। ‎फिलहाल गंभीर हालत में विवाहिता और उसके प्रेमी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया ‎कि जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित गांव खंड पिपरा के पुरवा पासिन का पुरवा निवासी विवाहिता का इसी ग्राम सभा के रहने वाले गैर समुदाय के युवक से अवैध संबंध चल रहा था। विवाहिता और उसका प्रेमी चोरी छिपे एक दूसरे से मिलते थे। इस बात की भनक विवाहिता के परिवारवालों को लगी तो उन्होंने दोनों को सबक सिखाने की ठान ली। परिवारवालों ने दोनों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। एक दिन विवाहिता का प्रेमी उससे मिलने के लिए घर पहुंचा तो परिवारवालों ने घेराबंदी कर दी। बताया गया ‎कि प्रेमी के हाथ लगते ही परिवार और आसपास के लोगों ने अपना गुस्सा उतारा। मौके पर पहुंची विवाहिता ने प्रेमी को पीटे जाने का विरोध किया तो परिवार और गांव वालों ने प्रेमी को रस्सी से बांध दिया और फिर से पिटाई की। पटरंगा पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए वहां से डॉक्टरों में दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी रुदौली धर्मेंद्र कुमार यादव कहना है कि मामले की जानकारी होने पर दोनों घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *