नई दिल्ली, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने विश्वकप के लिए अपनी जो 11 सदस्यीय टीम बनाई है उसमें केवल एक भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली को ही शामिल किया गया है। वहीं इसमें पाक के पांच, ऑस्ट्रेलिया के चार और दक्षिण अफ्रीका के सिर्फ एक खिलाड़ी को शामिल किया गया है। इन 11 खिलाड़ियों में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल नहीं है। वहीं अफरीदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को अपनी टीम में जगह दी है। इसके अलावा भारतीय टीम को विश्वकप विजेता बनाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी को भी इस टीम में शामिल नहीं किया गया है।
इस टीम में भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली को ही शामिल किया गया है। कोहली ने विश्व कप की 17 पारियों में 41.92 के औसत से 587 रन बनाए है जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है। शाहिद अफ्रीदी की विश्व कप टीम इस प्रकार है। सईद अनवर, एडम गिलक्रिस्ट, रिकी पोंटिंग, विराट कोहली, इंजमाम-उल-हक, जैक कैलिस, वसीम अकरम, ग्लेन मैकग्रा, शेन वार्न, शोएब अख्तर और सकलेन मुश्ताक।
अफरीदी के वर्ल्ड कप स्क्वाड में भारत से सिर्फ विराट कोहली को ही स्थान
