स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का लोकार्पण गर्व का विषयः विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि देश का आज जो स्वरूप दिखाई देता है, उसे गढ़ने में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण थी। अपनी इच्छा शक्ति और संकल्पशक्ति के बल पर उन्होंने हर बाधा को पार करते हुए देश को एकसूत्र में बांधा। उनकी प्रतिमा ’स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ का लोकार्पण पूरे देश और भारतीय जनता पार्टी के लिए गर्व का विषय है। वह पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जिस प्रतिमा का लोकार्पण किया है, वह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। उन्होंने बताया कि इस प्रतिमा को तैयार करने के लिए पूरे देश से लोहा एकत्र किया गया था और भारतीय जनता पार्टी ने इस प्रतिमा के लिए लोहा दान में लेने के लिए पूरे देश के 6 लाख गांवों में अभियान चलाया था। लोगों ने अपने पुराने उपकरण, कृषि यंत्र आदि इस प्रतिमा के लिए दान में दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *