भोपाल, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति एसके पालो मध्य प्रदेश के दूसरे उपलोकायुक्त होंगे। न्यायमूर्ति पालो 1 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उसके बाद वह उप लोकायुक्त के पद पर नियुक्त होंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके नाम को मंजूरी दे दी है। चुंकि आचार संहिता लग चुकी है, चुनाव आयोग की अनुमति के बाद उनके नियुक्ति आदेश जारी हो जाएंगे।
उल्लेखनीय है मध्य प्रदेश के लोकायुक्त कानून में दो उप लोकायुक्त की नियुक्ति किए जाने का प्रावधान है, किंतु अभी तक केवल एक ही उप लोकायुक्त की नियुक्ति होती रही है। पहली बार लोकायुक्त संगठन में दो उप लोकायुक्त होंगे।