नई दिल्ली,पूर्व एडिटर और विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर लगे यौन शोषण के आरोप पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चुप्पी साध ली है. एक महिला पत्रकार ने जब सुषमा स्वराज से पूछा कि क्या एमजे अकबर के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.
पत्रकार ने स्वराज से पूछा था कि, ‘यह एक गंभीर आरोप है. आप एक महिला हैं, क्या आरोपों की जांच की जाएगी? इस पर जवाब देने के बजाय सुषमा स्वराज बिना कुछ बोले आगे निकल गईं.
विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर इन दिनों नाइजीरिया में हैं. अकबर का नाम पत्रकार प्रिया रमानी ने लिया है. प्रिया ने लिखा कि उन्होंने पिछले साल ‘वोग’ पत्रिका में अपने साथ हुए यौन शोषण का स्मरण लिखा था और कहानी की शुरुआत एमजे अकबर के साथ हुई घटना से की थी. प्रिया ने तब एमजे अकबर का नाम नहीं लिया था, लेकिन 2017 की स्टोरी का लिंक शेयर करते हुए एमजे अकबर का नाम लिख दिया. कहा कि यह कहानी जिससे शुरू होती है, वह एमजे अकबर है. प्रिया ने लिखा है कि उस रात वह भागी थीं. फिर कभी उसके साथ अकेले कमरे में नहीं गईं.
अकबर पर लगे यौन शोषण आरोप पर विदेश मंत्री ने चुप्पी साधी
