मुंबई, नवोदित अभिनेत्री दिशा पाटनी बॉलिवुड के उभरते सितारों में सबसे प्रतिभाशाली माना जाता है। एक ओर जहां उनकी फिल्म ‘बागी-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, वहीं उन्हें सलमान खान स्टारर ‘भारत’ और रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर एक फिल्म में भी साइन किया गया है। इस बीच खबर है कि दिशा ने रितिक और टाइगर श्रॉफ की फिल्म छोड़ दी है। इसकी वजह टाइगर और दिशा के संबंधों में आई खटास नहीं, बल्कि रितिक रोशन की आशिक-मिजाजी है।
सूत्रों के अनुसार दिशा के फिल्म छोड़ने की वजह रितिक रोशन हैं। रितिक ने दिशा के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की। उन्होंने दिशा के एक करीबी दोस्त को मैसेज करके दिशा को डेट पर चलने के लिए पूछा था। यह बात दिशा को पसंद नहीं आई और वह रितिक रोशन से काफी खफा हो गईं। उस समय तो दिशा ने जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं किया क्योंकि तब उनके पास कोई बड़ी फिल्म नहीं थी। मगर जब दिशा ने सलमान खान स्टारर ‘भारत’ साइन की, तो उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए रितिक के साथ फिल्म में काम करने से मना कर दिया। यही नहीं, इसी वजह से दिशा के बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की भी रितिक रोशन से बातचीत बंद है। यह पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेत्री ने रितिक पर इस तरह का आरोप लगाया है। इससे पहले कंगना रनौत और रितिक का विवाद भी सुर्खियों में रहा था। उससे भी पहले जब रितिक की फिल्म ‘काइट्स’ आई थी, तब फिल्म की अभिनेत्री बारबरा मोरी के साथ भी उनका रिश्ता सुर्खियों में रहा था।
आशिक-मिजाजी से तंग थी दिशा छोड़ दी रितिक रोशन की फिल्म
