1984 के सिख दंगों के लिए कांग्रेस के सज्जन कुमार, धर्मदास शास्त्री, अर्जुन दास जिम्मेदार – अमरिंदर सिंह

नई दिल्ली,पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि 1984 के सिख दंगों कोंग्रेसी नेता सज्जन कुमार, धर्मदास शास्त्री, अर्जुन दास और 2 अन्य जिम्मेदार थे। अमरिंदर सिंह ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी इसके लिए जिम्मेदार नहीं थी। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में ब्रिटिश संसद में चर्चा के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा था कि 1984 सिख दंगे में कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं थी। राहुल गांधी ने कहा था मेरे मन में इस बात को लेकर कोई भ्रम नहीं है। यह एक त्रासदी थी, पीड़ादायक अनुभव था। इसमें कांग्रेस पार्टी शामिल थी इससे मैं असहमत हूं।
ज्ञात रहे कि एक दिन पहले ही अमरिंदर सिंह ने कहा था कि ऑपरेशन ब्लूस्टार के समय राहुल गांधी स्कूल में पढ़ते थे। उनको इन सब चीजों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उसके लिए उनको जिम्मेदार ठहराना बिल्कुल गलत है। अमरिंदर सिंह ने राहुल के बयान का बचाव करते हुए कहा कि 1984 के सिख दंगों वाली घटना तब हुई जब इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी, उस समय राजीव गांधी बंगाल के हवाई अड्डे पर थे।
अमरिंदर सिंह ने कहा कि कुछ लोगों के अलावा इसमें कांग्रेस की भागीदारी नहीं थी।
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट को लिखना चाहिए कि वह इस मामले में सबसे बड़े गवाह है। उन्होंने पांच नाम लिए है लेकिन जगदीश टाइटलर को लेकर सॉफ्ट कॉर्नर हो गए। इसलिए उन्होंने उनका नाम नहीं लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *