टी-20 में सबसे अधिक स्टंप करने वाले विकेटकीपर बने धोनी

मैनचेस्टर,इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 क्रिकेट मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने दो खिलाड़ियों को स्टंप कर एक नया रिकार्ड अपने नाम किया है। इसी के साथ धोनी टी-20 में सबसे अधिक स्टंप करने वाले पहले विकेटकीपर बन गये हैं।
कुलदीप यादव के एक ही ओवर में लगातार दो गेंदों पर पहले बेयरस्टो और फिर जो रूट को स्टंप कर धोनी टी20 इतिहास में सबसे अधिक स्टंप करने वाले विकेटकीपर बन गए। इन दोनों को स्टंप करने के साथ अंतराष्ट्रीय टी20 में धोनी के कुल 33 स्टंप हो गए हैं। जिसके साथ वो पाकिस्तान के कामरान अकमल से भी आगे निकल गए हैं। टी20 क्रिकेट में धोनी ने विकेटों के पीछे 82 शिकार बनाए हैं, जिनमें धोनी ने 49 कैच और 33 स्टंप आउट किए हैं। मौजूदा समय में अंतराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में धोनी से आगे कोई भी विकेटकीपर नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *