सूरत , सूरत के अंगूठी निर्माता ने 25 करोड़ रुपए की लागत से लोटस के आकार की रिंग तैयार की है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसे दर्ज किया गया है। इसके पहले जयपुर की रिंग का रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज था। जिसे तोड़ते हुए यह नया रिकॉर्ड बनाया गया है।
इस अंगूठी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें 6690 कट डायमंड को अंगूठी में जड़ा गया है। 18 कैरेट रोज गोल्ड का प्रयोग किया गया है। विशाल और खुशबू अग्रवाल नामक दंपत्ति ने यह रिंग तैयार कराई है। पिछले 1 साल से इस रिंग को बनाने का काम चल रहा था। इस रिंग की डिजाइन भारतीय परंपराओं के अनुसार रखी गई हैं। 1 जून को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में इस रिंग का प्रदर्शन करने का निर्णय अग्रवाल दंपत्ति ने लिया है।
6690 हीरे की लोटस रिंग गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
