हवा का रुख बदलने से कमजोर पड़ा दक्षिण पश्चिम मानसून

-अनेक स्थानों पर तेज वर्षा और आंधी-तूफान की चेतावनी
नई दिल्ली , हवाओं का रुख बदलने से दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा आते-आते मानसून कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, केरल में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, नॉर्थ कोस्टल तमिलनाडु और पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी के साथ बरसात हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, केरल में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। अरुणांचल प्रदेश, सब हिमालयन वेस्ट बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु और साउथ इंटीरियर कर्नाटक के अलग-अलग जगहों पर भी भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, नॉर्थ कोस्टल तमिलनाडु और पूर्वी उत्तर प्रदेश तेज हवाएं के साथ आंधी और बरसात हो सकती है। पश्चिमी यूपी के अलग-अलग जगहों पर धूल भारी आंधी या तूफान आ सकता है। कर्नाटक-केरल के तटों, तमिलनाडु, लक्ष्यद्वीप, ओडिशा, वेस्ट बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तटों पर समुद्री स्थितियां खराब रह सकती है। मछुआरों को तटों से दूर रहने को कहा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *